तमिलनाडु में विधानसभा उपचुनाव में चतुष्कोणीय मुकाबला
राज्य में सत्तारुढ़ द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) और कांग्रेस का मुख्य मुकाबला देसिया मुरपोक्कू द्रविड़ कड़गम (डीएमडीके) , भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के बीच होने की संभावना है।
राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी ऑल इंडिया अन्ना द्रमुक मुनेत्र कड़गम (एआईएडीएमके) और उसके सहयोगी दल मरूमलारची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (एमडीएमके) और पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) ने 18 अगस्त को होने वाले उपचुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। इन तीनों दलों का कहना है कि आगामी चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष नहीं होंगे।
अन्नाद्रमुक की अध्यक्ष जे.जयललिता ने पार्टी कार्यकर्ताओं से चुनाव में हिस्सा नहीं लेने के लिए कहा है। जिन पांच सीटों पर उपचुनाव होने हैं, उसमें बारगुर, थोंदामुथुर, कुमबुम, इलायनगुडी और श्रीवाइकुंदुम शामिल है।
द्रमुक बारगुर, इलायनगुडी और कुमबुम सीटों से चुनाव लड़ेगी वहीं उसकी सहयोगी कांग्रेस थोंदामुथुर और श्रीवाइकुंदुम से अपने उम्मीदवारों को खड़ा करेगी। माकपा और भाकपा केवल चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
भाजपा ने कहा कि वह सभी पांच सीटों पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा के एक नेता ने कहा कि दो दिनों में उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी जाएगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications