मांस संरक्षण में उपयोगी रसायन किडनी के लिए नुकसानदायक
डायलिसिस पर रहने वाले रोगियों की फास्फेट की खुराक पर निगाह रखी जाती है,जिससे उनके रक्त में फास्फेट का स्तर न बढ़े। इसकी अधिक मात्रा से रोगियों की मौत भी हो सकती है।
किडनी के रोगियों की पोटेशियम की खुराक पर भी निगाह रखी जाती है,जिससे रक्त में पोटैशियम की मात्रा नहीं बढ़े।
एक नए अध्ययन के अनुसार भोजन में फास्फेट और पोटेशियम का बढ़ता स्रोत मांस और पोल्ट्री उत्पाद हैं। इन पदार्थो के सरंक्षण में सोडियम और पोटेशियम लवण के घोल के साथ ही एंटी आक्सीडेंट पदार्थो का उपयोग किया जाता है।
न्यूजर्सी विश्वविद्यालय के मेडिसीन विभाग के रिचर्ड शेयरमैन और ओजस मेहता ने अपने अध्ययन में स्थानीय सुपर बाजारों में उपलब्ध विभिन्न मांस और पोल्ट्री उत्पादों के अध्ययन पर यह निष्कर्ष निकाला है।
अध्ययन के निष्कर्ष 'क्लीनिकल जर्नल ऑफ द अमेरिकन सोसायटी ऑफ नेफ्रोलॉजी' में प्रकाशिक किए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications