गोवा में बंद होंगे 5 जुआ घर
पाचेको ने सोमवार को विधानसभा में कहा, "मैं सदन को भरोसा दिलाता हूं कि पांचों जुआघरों को बंद कर दिया जाएगा।"
वह विपक्ष के सवालों को जवाब दे रहे थे। विपक्ष का आरोप था कि राज्य सरकार जुआ घर मालिकों के हाथ की कठपुतली बन गई है।
सदन के पटल पर जिन पांच जुआघरों में नाम रखे गए उनमें एमवी प्राइड ऑफ गोवा, एमवी द लीला, एमवी कैसिनो रॉयले, एमसी सैन डोमिनो और एमवी कारावेला शामिल हैं। एक अन्य जुआ घर एमवी अरैबियन सी किंग के एनओस की मियाद अक्टूबर में खत्म हो रही है।
गौरतलब है कि विपक्ष के नेता मनोहर पारिकर ने आरोप लगाया था कि जुआ घर उद्योग के खिलाफ कार्रवाई करने में सरकार जान-बूझकर विलंब कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications