विद्यालयों में शिविर लगाकर बंटेगी साइकिल योजना की राशि
पटना, 27 जुलाई (आइ्रएएनएस)। बिहार में मुख्यमंत्री साइकिल योजना के लिए छात्राओं को साइकिल खरीदने के लिए दी जाने वाली राशि अब विद्यालय में ही शिविर लगाकर दी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि इस वर्ष सरकारी विद्यालय की छात्राओं के अलावा मदरसों, अल्पसंख्यक विद्यालयों, संस्कृत विद्यालयों एवं प्रोजेक्ट कन्या विद्यालयों में पढ़ने वाली छात्राएं भी इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।
मानव संसाधन विकास विभाग के सचिव अंजनी कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि इस वर्ष मुख्यमंत्री साइकिल योजना के तहत छात्राओं को साइकिल खरीदने के लिए बैंकों में खाता खोलने तथा उसमें राशि भेजने का चक्कर समाप्त कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि अब विद्यालयों में ही शिविर लगाकर छात्राओं को साइकिल के लिए नगद भुगतान की योजना बनाई गई है ताकि चालू वित्तीय वर्ष में सरकार सहजता से राशि वितरण का लक्ष्य हासिल कर सके। उन्होंने बताया कि शिविर लगाकर राशि दिए जाने से योजना में हो रही गड़बड़ी की शिकायतों को भी दूर किया जा सकेगा।
वर्ष 2008-09 में लक्ष्य के विरूद्घ सरकार मात्र 53़ 5 प्रतिशत छात्राओं को ही साइकिल उपलब्ध करा पाई थी। सरकार ने इस वर्ष नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली 4़ 60 लाख छात्राओं सहित नौ लाख छात्राओं को साइकिल उपलब्ध कराने की योजना बनाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications