प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगी रीता बहुगुणा जोशी
जोशी ने आईएएनएस को बताया, "मैं इस मसले पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने के लिए प्रधानमंत्री से मुलाकात करने वाली हूं।"
यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से भेंट की, जोशी ने कहा, "मैं उनसे तीन बार भेंट कर चुकी हूं, लेकिन वह संगठनात्मक मसलों पर चर्चा के लिए थी।"
जोशी को मायावती के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की वजह से गत 15 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्हें18 जुलाई को मुरादाबाद अदालत ने जमानत दे दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications