विफल रहेगी ईरान की परमाणु हथियार पाने की कोशिश: क्लिंटन

वाशिंगटन, 27 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन का कहना है कि ईरान कभी भी परमाणु हथियार हासिल करने के प्रयासों में सफल नहीं हो पाएगा।

एनबीसी के 'मीट द प्रेस' कार्यक्रम में रविवार को क्लिंटन ने कहा, "ऐसे फैसले ले रहे व्यक्ति को हम यही संदेश देना चाहते हैं कि अगर आप दूसरों को भयभीत करने, अपनी ताकत दिखाने के इरादे से परमाणु हथियार पाने की कोशिश कर रहे हैं, तो हम ऐसा कभी होने नहीं देंगे।"

उन्होंने कहा, "पहले पहल तो हम तुम्हें परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने के लिए कुछ भी करेंगे।..हमारा मानना है कि नीतिगत रूप से भी हमें यह अस्वीकार्य है कि ईरान परमाणु हासिल करे।"

क्लिंटन ने कहा कि ओबामा प्रशासन अभी तक ईरान सरकार से बातचीत कर रहा है हालांकि उसका मानना है कि ईरान की जनता इससे बेहतर शासन पाने की हकदार है।

यह पूछने पर ईरान सरकार के साथ परमाणु मसलों पर बातचीत के लिए राजी होकर क्या अमेरिकी सरकार वहां के लोकतंत्र समर्थकों को धोखा नहीं दे रही है, क्लिंटन ने कहा, "वह ऐसा नहीं सोचतीं।"

उन्होंने कहा, "हमने ऐसी बहुत सी सरकारों से बातचीत की है जिनके बारे में हमारी राय थी कि वे अपनी जनता का सही मायनों में प्रतिनिधित्व नहीं करतीं।"

यह पूछने पर कि क्या ईरान में वैध सरकार है, "उन्होंने कहा कि यह फैसला असल में ईरान की जनता को करना है।"

उन्होंने कहा कि आजादी की पुकार सुनकर वह द्रवित हैं। वहां की संस्कृति और इतिहास इतना महान रहा है कि वहां के लोगों को जो उपलब्ध है वे उससे बेहतर के हकदार हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+