बिहार के साथ हो रहे अन्याय पर लोकसभा अध्यक्ष से हस्तक्षेप की मांग

लोकसभा में शून्यकाल के दौरान भाजपा के सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा, "बिहार में वित्त विकास की रणनीति के लिए योजना आयोग के जरिए एक कार्यबल का गठन किया गया था लेकिन केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार ने उस कार्यबल को भंग कर दिया।"

उन्होंने कहा कि कार्यबल तो भंग किया ही गया, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग को भी केंद्र सरकार लगातार अनसुनी कर रही है। और तो और कोसी बाढ़ राहत के लिए दी गई राशि भी सरकार वापस मांग रही है। यह बिहार के साथ सरासर सौतेला व्यवहार है।

शाहनवाज ने कहा, "यह पहला मौका है जब केंद्रीय मंत्रिमंडल में बिहार का कोई प्रतिनिधि नहीं है। इसके चलते बिहार के हितों की लगातार अनदेखी हो रही है। ऐसे में हम लोकसभाध्यक्ष से आग्रह करते हैं कि वह बिहार के विकास के मामले में हस्तक्षेप करें क्योंकि वे खुद बिहार से ताल्लुकात रखती हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+