कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 3 आतंकवादी ढेर
श्रीनगर, 27 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के उत्तरी कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर सोमवार को सेना द्वारा सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश नाकाम किए जाने की कार्रवाई में तीन आतंकवादी मारे गए।
रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने यहां बताया, "सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश कर रहे तीन आतंकवादी नियंत्रण रेखा के तंगधार सेक्शन में मारे गए और सेना ने घुसपैठ की एक कोशिश नाकाम कर दी।"
ताजा समाचार मिलने तक घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई जारी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications