भारत से रिश्ते सुधारने के प्रयास ओबामा के दौर में भी जारी : क्लिंटन
वाशिंगटन, 27 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन का कहना है कि भारत से 'सर्वाधिक समग्र रिश्ते' बनाने के लिए ओबामा प्रशासन पूर्व राष्ट्रपति जार्ज बुश के बेहतरीन कार्यो को जारी रखेगा।
क्लिंटन ने एनबीसी के 'मीट द प्रेस' कार्यक्रम में रविवार को कहा, "मेरे पति (बिल क्लिंटन)द्वारा शुरू किए भारत से संबंध सुधारने के प्रयास, दोनों ही दल आगे बढ़ाते आए हैं।" उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती बुश प्रशासन द्वारा किए गए भारत से संबंध सुधारने के कार्य आगे बढ़ाए जा रहे हैं। इसी की बदौलत हमने उसके साथ सर्वाधिक व्यापक संबंध बनाने की घोषणा की है।
यह पूछने पर कि एशियाई यात्रा के दौरान उनके द्वारा कही गई इस बात का क्या आशय था, "अमेरिका लौट आया है और हम नेतृत्व को तैयार हैं।" इस पर क्लिंटन ने कहा, "मेरा मतलब था कि दुनिया के बहुत से हिस्सों में पिछले आठ साल की जो प्राथमिकताएं रहीं उनमें वे शामिल नहीं थे।"
उन्होंने कहा, "मसलन एशिया में अपनी पहली यात्रा के दौरान मैंने जो किया उसे भागीदारी के बहुत सकारात्मक बयान के रूप में लिया गया।"
यह कहने पर कि एशिया में ओबामा प्रशासन की नीति बुश प्रशासन से भिन्न नहीं है, इस पर असहमति व्यक्त करते हुए क्लिंटन ने कहा, "हमने सिर्फ कई महत्वपूर्ण मसलों पर खुद को व्यवस्थित कोशिश भर ही की है ताकि हम बहुत से अहम मसलों पर एक साथ ध्यान केंद्रित कर सकें।"
उन्होंने कहा कि दुनिया के ज्यादातर हिस्सों में यह धारणा रही कि कुछ स्पष्ट कारणों से पिछला प्रशासन इराक जैसे विशिष्ट मसलों पर ही ज्यादा ध्यान देता आया। दुनिया के ज्यादातर देशों ने सोचा कि वे दूसरे दर्जे के हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications