अमेरिका में महिला राष्ट्रपति देखना चाहती हैं हिलेरी

वाशिंगटन, 27 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन का कहना है कि वह अपने जीवनकाल में अमेरिका में राष्ट्रपति पद पर किसी महिला को आसीन होते देखना चाहती हैं लेकिन वह स्वयं इस पद की दौड़ में शायद ही शरीक हों।

समाचार चैनल 'एनबीसी' के 'प्रेस से मिलिए' कार्यक्रम में हिलेरी ने कहा कि किसी महिला के लिए राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल होना चुनौतीपूर्ण कार्य है। उन्होंने कहा, "इस पद के लिए योग्य महिला ही चुनाव जीत सकती है। मुझे उम्मीद है कि अपने जीवनकाल में इस पद पर किसी महिला को देख सकूंगी।"

हिलेरी से जब यह पूछा गया कि क्या वह एक बार फिर राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल होंगी? तो उन्होंने कहा, "मैं इसके बारे में नहीं सोच रही हूं। अभी मेरे पास काफी महत्वपूर्ण पद है और मैं उनमें से नहीं हूं जो आगे की सोचे। मुझे संदेह है कि मैं भविष्य में राष्ट्रपति चुनाव की दौड़ में शामिल हो सकूं। "

अलास्का प्रांत की पूर्व गर्वनर और रिपब्लिकन पार्टी के लिए उप राष्ट्रपति पद की पूर्व उम्मीदवार सारा पेलिन के बारे में जब हिलेरी से पूछा गया कि क्या वह राष्ट्रपति पद के लिए पेलिन को योग्य मानती हैं तो उन्होंने कहा, "यह मतदाताओं पर निर्भर करता है।"

हिलेरी ने कहा, "मैं राष्ट्रपति पद पर महिला को आसीन होते देखना चाहती हूं। मैं आशा करती हूं कि इस पद पर डेमोक्रेट महिला ही आसीन हो।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+