तिपाइमुख बांध के लिए बांग्लादेशी विशेषज्ञ भारत आएंगे
संसद की स्थाई समिति के अध्यक्ष व प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख अब्दुर रज्जाक ने रविवार को मीडिया से कहा, "तिपाइमुख बांध के भ्रमण के दौरान हम खुद कुछ भी नहीं कर पाएंगे। हमें भारतीय समकक्ष अधिकारी भ्रमण करवाएंगे।"
बांध के निरीक्षण के लिए जाने वाले 11 सदस्यीय दल का नेतृत्व कर रहे पूर्व मंत्री रज्जाक ने कहा कि उनका दल बांध के निर्माण से बांग्लादेश पर पड़ने वाले असर के बारे में हर संभव सूचनाएं एकत्रित करेगा।
रज्जाक के हवाले से समाचार पत्र द डेली स्टार ने सोमवार को लिखा है, "वे हमें जितनी अनुमति देंगे हम उस क्षेत्र का उतना भ्रमण करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications