पाकिस्तान में मुंबई हमले की सुनवाई 29 अगस्त तक स्थगित

समाचार पत्र डान की वेबसाइट पर प्रकाशित खबर के मुताबिक अभियोजन पक्ष के एक सदस्य और बचाव पक्ष के एक वकील ने कहा है कि मामले की सुनवाई 29 अगस्त तक के लिए स्थगित कर दी गई है और अदालत ने फेडरल इनवेस्टिगेशन एजेंसी के उस आग्रह को स्वीकार करने का फैसला किया है, जिसमें मामले की सुनवाई बंद कमरे में करने की बात कही गई है।

सरकारी वकील मलिक रब नवाज नून ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ अभी तक औपचारिक आरोप निर्धारित नहीं किए जा सके हैं और शनिवार की सुनवाई बयानों को दर्ज किए जाने के बाद स्थगित कर दी गई।

रावलपिंडी के अदिआला जेल में की गई सुनवाई से मीडिया और आम नागरिकों को दूर रखा गया था।

ज्ञात हो कि पाकिस्तान सरकार ने लश्कर-ए-तैयबा के एक कमांडर जकी-उर-रहमान लखवी, हम्माद आमिन, अब्दुल वाजिद उर्फ जरार शाह, मजहर इकबाल उर्फ अबु अल कामा और शाहिद जमील जैसे पांच संदिग्धों को मुंबई हमले के मामले में आरोपी बनाया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+