हिमाचल ने नरेगा के लिए 24 करोड़ रुपये मांगे

राज्य के पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को नई दिल्ली के कृषि भवन में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री डा़ सी.पी़ जोशी से भेंट करके उन्हें बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा नरेगा के अंतर्गत कृषि मजदूरों को 100 रुपये प्रतिदिन दिहाड़ी का प्रावधान किया गया है, जबकि राज्य सरकार ने पहली मार्च 2009 से मजदूरी की दिहाड़ी 100 रुपये से बढ़ाकर 110 रुपये कर दी है तथा बर्फीले जनजातीय क्षेत्रों में 138 रुपये दैनिक तय की है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने बढ़ी हुई दिहाड़ी को नरेगा सहित राज्य के सभी विभागों एवं योजनाओं में प्रभावी तौर पर लागू किया है। उन्होंने कहा कि इस दिहाड़ी में बढ़ौतरी से नरेगा कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यरत विकास परियोजनाओं पर वार्षिक 24 करोड़ रुपये का वित्तीय बोझ पड़ेगा, जिसे अभी राज्य सरकार वहन कर रही है।

उन्होंने केन्द्र सरकार से दिहाड़ी में बढ़ौतरी के मद्देनजर राज्य को केन्द्रीय सहायता प्रदान करने का अनुरोध करते हुए नरेगा एक्ट 2005 की धारा 6 के अंतर्गत राज्य में संशोधित मजदूरी दरों को लागू करने के लिए निर्देश देने का अनुरोध किया। डा. जोशी ने राज्य की मांग को जायज करार देते हुए उचित समाधान का आश्वासन दिया।

इंडो- एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+