सारा पालिन ने गवर्नर पद छोड़ा
पालिन (45) ने राजनीतिक तमाशबीनों को इस महीने के शुरू में उस समय सकते में डाल दिया था, जब उन्होंने घोषणा की थी कि वह अपना कार्यकाल समाप्त होने के लगभग डेढ़ साल पहले ही गवर्नर पद छोड़ देंगी। उन्होंने इसके पीछे राजनीतिक और निजी हमलों को कारण बताया था।
कई सारे राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि कार्यकाल पूरा होने के पहले ही पद छोड़ने के निर्णय ने वर्ष 2012 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में एक सफल अभियान के लिए पालिन का रास्ता आसान कर दिया है। पालिन अभी भी रिपब्लिकन में लोकप्रिय बनी हुई हैं और पार्टी के कई सारे विश्वासपात्रों का कहना है कि उन्हें पालिन की सफलता की उम्मीद है।
पालिन ने हालांकि खुद अभी अपनी भावी योजनाओं के बारे में कुछ भी खुलासा नहीं किया है। अमेरिकी मीडिया में आई खबरों के मुताबिक पालिन अपने बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताना चाहती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications