चीन में टेलीफोन उपभोक्ताओं की संख्या एक अरब के पार
उद्योग और सूचना मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक जनवरी से जून की अवधि में चीन में 4.35 करोड़ नए उपभोक्ता जुड़े हैं। इस तरह कुल उपभोक्ताओं की संख्या 1.025 अरब हो गई है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक इस अवधि में लैंडलाइन टेलीफोन उपभोक्ताओं की संख्या में एक करोड़ की कमी आई, जबकि मोबाइल फोन उपभोक्ताओं की संख्या में 5.4 करोड़ की वृद्धि हुई।
गौरतलब है कि तीसरी पीढ़ी के नेटवर्क की क्षमता बढ़ाने के लिए चीन की तीन दिग्गज टेलीकॉम कंपनियों चाइना टेलीकॉम, चाइना मोबाइल और चाइना यूनिकॉन ने एक साल के भीतर 80 अरब युआन की राशि निवेश की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications