उड़ीसा विधानसभा में घुसे सांप ने उप मार्शल को डंसा
अधिकारियों ने बताया कि विधानसभा के कर्मचारियों ने सांप को एक कुर्सी के नीचे बैठा देखा। इसके बाद सूचना देने पर सांप पकड़ने वाले सुवेंदु मलिक वहां पुहंचे और उन्होंने सांप को पकड़ लिया।
मलिक ने आईएएनएस को बताया, "यह सामान्य सांप था और यह बहुत विषैला नहीं था। सांप ने पहले मुझे और बाद में सतपति को डंस लिया।"
उन्होंने कहा कि वह ठीक हैं लेकिन सतपति को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। अस्पताल के सूत्रों का कहना है कि सतपति खतरे से बाहर हैं।
गौतरलब है कि सांप गुरुवार को विधानसभा में घुस गया था। इसके बाद से ही इसकी तलाश की जा रही थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications