सरकोजी बीमार, अस्पताल में भर्ती
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक फ्रांस इनफो रेडियो ने कहा है कि यह घटना दोपहर के ठीक पहले वर्साइल्स स्थित उनके आवास पर घटी।
सरकोजी को पेरिस में वेल-द-ग्रेस सैनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सक उनके परीक्षण में जुटे हुए हैं। उनकी हालत और बीमारी के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है।
राष्ट्रपति कार्यालय के अनुसार सरकोजी का जुलाई के प्रारंभ में अंतिम बार परीक्षण किया गया था और परिणाम सामान्य था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications