पाक मंत्री का तालिबान के सफाए का वादा, सेना को भरोसा नहीं

लंदन, 26 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका के बढ़ते दबाव के बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने वादा किया कि पाकिस्तान अपने इलाके के अफगान तालिबानियों के ठिकानों को नष्ट करने के करीब है।

बहरहाल एक समाचार पत्र के अनुसार पाकिस्तानी सेना अभी भी अच्छे और बुरे तालिबान की दुविधा में पड़ी है।

समाचार पत्र संडे टाइम्स को दिए गए एक साक्षात्कार में कुरैशी ने कहा कि उनका देश तालिबान नेता मुल्ला उमर और उसके सहयोगियों के लिए अधिक समय तक सुरक्षित पनाहगाह नहीं बनेगा।

उन्होंने कहा कि सरकार को चुनौती देने वाले और पाकिस्तान तथा अन्य स्थानों को असुरक्षित बनाने वाले तत्वों से सरकार निपटेगी।

उन्हें कहा,"हम बुरे और अच्छे आतंकवादियों में अंतर नहीं करते। वे तबाही लाते हैं और हमारे वातावरण को असुरक्षित बनाते हैं।"

उधर एक वरिष्ठ पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी ने तालिबान के अच्छे और बुरे रूपों में फर्क पर बल दिया।

मुल्ला उमर और वजीरिस्तान के सरगना जलालुद्दीन हक्कानी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वे हमारे लिए परेशानी का कारण नहीं हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+