ममता बनर्जी ने बढ़ती महंगाई पर चिंता जताई
बनर्जी ने यहां एक सभा में कहा, "देश में हाल में बढ़ी महंगाई से मैं बहुत पेरशान हूं। मैं इस समस्या को लेकर बहुत चिंतित हूं।"
बनर्जी ने कहा कि महंगाई के कारण आम आदमी की आर्थिक सुरक्षा खतरे में पड़ गई है।
उन्होंने कहा, "आज किसी की नौकरी सुरक्षित नहीं है। कंपनियां अपने कर्मचारियों को इस्तेमाल करके फेंक देने वाली सामग्रियों की तरह इस्तेमाल कर रही हैं।"
बनर्जी ने कहा, "पहले हम सोचते थे कि यदि किसी को नौकरी मिल गई तो वह 58-60 वर्ष की उम्र तक सुरक्षित हो गया। लेकिन स्थिति बदल गई है। अब किसी की भी नौकरी किसी भी दिन जा सकती है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications