भोपाल में बनेगा शौर्य स्मारक : शिवराज
भोपाल, 26 जुलाई (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भोपाल में देश का पहला शौर्य स्मारक बनेगा। यह स्मारक अगले वर्ष तक आकार भी ले लेगा। चौहान ने यह जानकारी कारगिल विजय दिवस पर आयोजित समारोह में दी ।
मुाख्यमंत्री ने शहीदों के छाया चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित करते करने के बाद कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना का स्वर्णिम दिन है। आज के दिन भारतीय सेना ने विषम परिस्थियों में पाकिस्तान की सेना और घुसपैठियों को खदेड़ने में सफलता हासिल की थी ।
मुख्यमंत्री चौहान ने शौर्य स्मारक के निर्माण के संदर्भ में बताया कि सरकार ने जमीन का चयन करने के साथ ही आवश्यक धनराशि का बजट में प्रावधान किया है। चौहान ने शहीद मेजर अजय कुमार, कैप्टन श्रेयांस गांधी और देवाशीष शर्मा के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इंडो-एषियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications