इराक के कुर्दिश क्षेत्र में भारी मतदान
अरबिल (इराक), 26 जुलाई (आईएएनएस)। इराक के कुर्दिश क्षेत्र में संसदीय और राष्ट्रपति चुनाव के लिए शनिवार को भारी मतदान दर्ज किया गया।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक यहां मतदातओं में इतना उत्साह था कि मतदान खत्म होने का समय दो घंटे के लिए और बढ़ा दिया गया। यहां लगभग 25 लाख मतदाताओं में से 70 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।
अधिकारियों ने कहा कि चुनाव परिणाम अगले सप्ताह ही आएगा।
गौरतलब है कि कुर्दिश एक स्वायत्त क्षेत्र है और यह इराक में लंबे से समय से एक विवाद का मुद्दा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications