डडवाल ने सब्बरवाल के सहयोगी के हत्यास्थल का मुआयना किया
पुलिस हालांकि अभी तक इस मामले में कोई खुलासा नहीं कर पाई है।
डडवाल ने संयुक्त पुलिस आयुक्त करनल सिंह (उत्तरी क्षेत्र) और पुलिस उपायुक्त (उत्तरी दिल्ली) सागरप्रीत हूडा के साथ दिल्ली विश्वविद्यालय के उत्तरी परिसर स्थित खालसा कॉलेज के पास अपराध स्थल का निरीक्षण किया, जहां परमिंदर सिंह का शव गुरुवार की देर रात पाया गया था।
सिंह, हिमांशु सभरवाल के साथ एक अकाउंटेंट के रूप में काम करते थे। हिमांशु के प्राध्यापक पिता को मध्य प्रदेश में उज्जैन के एक कॉलेज में छात्रों ने तीन वर्ष पहले पीट-पीट कर मार डाला था। मामले के आरोपी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छह कार्यकर्ताओं को हाल में महाराष्ट्र की एक अदालत ने बरी कर दिया।
परमिंदर सिंह को अंतिम बार हिमांशु, स्वतंत्र पत्रकार पूजा और रामजस कॉलेज के छात्रनेता सैफ के साथ देखा गया था।
मामले के बारे में सुराग देने वाले के लिए 50,000 रुपये के इनाम की घोषणा कर चुकी पुलिस अब हिमांशु, पूजा और सैफ से पूछताछ कर रही है।
डडवाल ने इस हत्याकांड को सुलझाने में दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ और अपराधा शाखा को जिला पुलिस के साथ समन्वय बिठाने और सहयोग करने के लिए कहा है।
यह पूछे जाने पर कि क्या हिमांशु इस मामले में एक संदिग्ध हैं, इस पर करनल सिंह ने संवाददाताओं से कहा, "संदिग्धों को लेकर मैं कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। हम अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाए हैं और मामले की अभी जांच की जा रही है।"
पुलिस अब तक इस मामले में हिमांशु से दो बार पूछताछ कर चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications