श्रीलंका को आईएमएफ से मिलेगा 2.6 अरब डॉलर का कर्ज
कोलंबो, 26 जुलाई (आईएएनएस)। श्रीलंकाई सरकार का कहना है कि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने श्रीलंका के सुधार कार्यक्रम के सहयोग के लिए 2.6 अरब डॉलर के कर्ज को मंजूरी दे दी है।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक सूचना विभाग की ओर से शनिवार को जारी बयान में कहा गया कि समझौते के तहत 32.22 करोड़ डॉलर श्रीलंका को तत्काल दिए जाएंगे।
सरकार ने कहा कि सुधार प्रकिया से देश में गरीबी रेखा से नीचे रह रहे 15 फीसदी और विस्थापित हुए लोगों को फायदा पहुंचेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications