कोलकाता जेल में झड़प, 10 घायल
पुलिस के मुताबिक यह झड़प जेल परिसर से टाइल्स चोरी होने के बाद हुई। कोलकाता के जेल महानिरीक्षक (आईजी-जेल) बी.डी. शर्मा ने बताया, "कैदियों के दो गुटों में आपसी वैमनस्य था। जेल में कुछ कार्य चल रहा है और इसके लिए टाइल्स मंगाई गई है। इसी टाइल्स की चोरी के मामले को लेकर दोनों पक्षों में झड़प हो गई, जिसमें 10 लोगों के जख्मी होने की खबर है।"
झड़प के दौरान बीच-बचाव करने के कारण दो जेलकर्मियों को चोटें आईं। दोनों पक्षों की ओर से जबरदस्त रोड़ेबाजी की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications