कोलंबिया में 45 विद्रोही ढेर: रिपोर्ट
बोगोटा, 26 जुलाई (आईएएनएस)। कोलंबिया के मेटा प्रांत में सुरक्षा बलों द्वारा शनिवार को की गई बमबारी में अलगाववादी संगठन 'रिवोल्यूशनरी आर्म्ड फोर्सेज ऑफ कोलंबिया' (एफएआरसी) के कम से कम 45 विद्रोहियों के मारे जाने की खबर है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक स्थानीय मीडिया की खबरों में कहा गया है कि सुरक्षा बलों की ओर से एफएआरसी के सरगना जोर्गे ब्रिकेनो तक पहुंचने के लिए चलाए गए अभियान के तहत की गई।
गौरतलब है कि एफएआरसी मेटा प्रांत में पिछले 45 वर्षो से सक्रिय है और मादक द्रव्यों की तस्करी ही इसके आय का मुख्य जरिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications