ओबामा ने भारतीय मूल के अमेरिकी को लिखा निजी खत
ओबामा ने सुनीता चोपड़ा को लिखे इस पत्र में याद किया है कि कैसे उनकी मां को अपने जीवन के अंतिम दिनों में बीमा संबंधी फार्म भरने में असुविधाओं का सामना करना पड़ा था।
ओबामा ने लिखा, "हमारे देश और परिवारों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की बढ़ती कीमतें बहुत बड़ी आर्थिक चुनौती है। इन कीमतों को काबू में करना बहुत आवश्यक है।"
उन्होंने कहा, "इसके लिए मैं व्यापारियों, कर्मचारियों, स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं, रोगियों, डेमोक्रेटिकों और रिपब्लिकनों को एक मंच पर लाऊंगा और एक ऐसा तंत्र विकसित करूंगा जिससे स्वास्थ्य सेवाएं आसान हो सके।"
ज्ञात हो कि चोपड़ा ने ओबामा के राष्ट्रपति चुनाव के अभियान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications