पाकिस्तान में पोलिश इंजीनियर की हत्या में पूर्व सांसद से पूछताछ
शाह अब्दुल अजीज नामक पूर्व सांसद का संबंध दक्षिणपंथी इस्लामिक पार्टी और तालिबान से है। उसे शनिवार को रिमांड पर लिया गया।
पुलिस अधिकारी महमूद खान ने कहा, "संदेह है कि अजीज ने पोलिश इंजीनियर पियोट्र स्टांसजैक की हत्या का आदेश दिया था।"
पूर्व सांसद मई से ही लापता था और उसके सहयोगियों ने आरोप लगाया कि उसे खुफिया एजेंसियों ने उठाया है।
रावलपिंडी की एक विशेष अदालत में शनिवार को पेश किए जाने के बावजूद यह पता नहीं है कि अजीज को कहां रखा गया है। मामले का एक अन्य संदिग्ध 16 जुलाई से पुलिस हिरासत में है।
तालिबान आतंकवादी अताउल्ला खान अदालत के समक्ष स्वीकार कर चुका है कि उसने कुछ अन्य सहयोगियों के साथ स्टांसजैक का अपहरण किया और अजीज के आदेश पर उसकी हत्या कर दी।
स्टांसजैक का अपहरण सितम्बर 2008 में अटक से किया गया था। फरवरी में उसकी हत्या के दृश्य का एक वीडियो आतंकवादियों ने जारी किया था।
अजीज कथित रूप से सरकार और आतंकवादियों के बीच मध्यस्थता कर रहा था। सरकार के पोलिश नागरिक के बदले 60 तालिबान आतंकवादियों को कैद से रिहा करने से इंकार के बाद उसने स्टांसजैक की हत्या का आदेश दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications