झारखंड के राज्यपाल के रूप में शंकरनारायणन ने ली शपथ
झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति ज्ञान सुधा मिश्रा ने उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में विभिन्न दलों के नेताओं के अलावा अन्य जानीमानी हस्तियों ने भी हिस्सा लिया।
शंकरनारायणन राज्य के पांचवें राज्यपाल हैं। वह इससे पहले नागालैंड के भी राजयपाल रह चुके हैं। उन्होंने सैयद सिब्ते रजी का स्थान लिया। रजी को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। झारखंड में पिछले 19 जनवरी से राष्ट्रपति शासन लागू है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications