शिवराज 'सच का सामना' के खिलाफ
मुख्यमंत्री ने संवाददाताओं से एक कार्यक्रम के दौरान चर्चा करते हुए कहा कि सच का सामना कार्यक्रम सामाजिक वर्जनाओं को तोड़ने वाला है। उन्होंने कहा कि पैसा कमाने के लिए कुछ भी दिखाया जा रहा है।
यह पूछे जाने पर कि तो क्या ऐसे में प्रदेश सरकार इस कार्यक्रम के प्रसारण पर रोक लगाएगी तो इसके जबाव में चौहान ने कहा कि वह इस विषय पर कानून विशेषज्ञों से सलाह लेंगे।
ज्ञात हो कि सच का सामना कार्यक्रम का मामला पिछले दिनों राज्य विधानसभा और राज्यसभा तक में भी गूंज चुका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications