नेपाली प्रधानमंत्री का भारत के साथ हथियार सौदे से इंकार
विदेश मामलों की एक समिति को संबोधित करते हुए नेपाल ने कहा कि रक्षा मंत्री विद्या देवी भंडारी की भारत यात्रा और नई दिल्ली के साथ हथियार संभावित समझौते को लेकर अनावश्यक चर्चाएं की जा रही हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक प्रधानमंत्री का यह बयान विपक्षी एकीकृत कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (माओवादी) द्वारा सार्वजनिक तौर पर लगाए गए आरोपों के बाद आया है।
नेपाली रक्षा मंत्री भंडारी 20 जुलाई को छह दिवसीय यात्रा पर भारत आई थीं। भारतीय रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी ने उन्हें आमंत्रित किया था।
संविधान सभा की सबसे बड़ी पार्टी एकीकृत कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (माओवादी) ने रक्षा मंत्री के भारत दौरे को देश में राष्ट्रपति शासन लगाने का साजिश करार दिया है। उसने कहा कि सेना के सहयोग से राष्ट्रपति शासन का षडयंत्र रचा जा रहा है। सेना देश में शांति प्रक्रिया में बाधा पैदा कर रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications