अहमदाबाद विस्फोटों के एक साल बाद भी 37 आरोपी गिरफ्त से बाहर
मामले की जांच कर रही एजेंसियों का कहना है कि विस्फोटों के लिए जिम्मेदार इंडियन मुजाहिदीन का जाल देशव्यापी खासकर मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में फैला हुआ है, जिसके चलते जांच से जुड़ी जानकारियों को इकट्ठा करने में परेशानी हो रही है।
राज्य के अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "इस घटना को अंजाम देने के लिए 18 लोगों ने अलग-अलग जगहों पर बम लगाए थे। इन लोगों की पहचान भी हो चुकी है और पिछले एक वर्ष के दौरान गुजरात पुलिस इन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर चुकी है।"
उन्होंने कहा, "अहमदाबाद बम धमाकों के षडयंत्र रचने वालों में भी कुछ की गिरफ्तारियां हुई हैं जिनमें इंडियन मुजाहिदीन का संस्थापक सदस्य सफदर नागौरी भी शामिल है।"
उन्होंने कहा कि इस मामले के मुख्य आरोपी अब्दुल सुभान है जो कि नेपाल भाग चुका है और आमिर रजा पाकिस्तान के शहर कराची में है।
उन्होंने कहा कि अभी 37 आरोपी ऐसे हैं जिनके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है और वे फरार हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications