अब पीछे हटने का सवाल नहीं : हिमांशु सब्बरवाल
हिमांशु ने आईएएनएस से कहा, "मैं भी एक मनुष्य हूं। ये घटनाएं हिलाती हैं। लेकिन अब पीछे मुड़ने का सवाल नहीं है।"
ज्ञात हो कि हिमांशु के पिता प्रो.एच.एस.सब्बरवाल की उज्जैन के माधव कॉलेज में अगस्त 2006 में छात्रों की पिटाई के कारण मौत हो गई थी।
महाराष्ट्र की एक अदालत ने 13 जुलाई को सबूत के अभाव में मामले के आरोपी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सभी छह आरोपियों को बरी कर दिया था। हिमांशु की ही याचिका पर सुनवाई मध्य प्रदेश से महाराष्ट्र के लिए स्थानांतरित कर दी गई थी।
हिमांशु अपने पिता को न्याय दिलाने के लिए अभी भी लड़ाई जारी रखे हुए हैं। लेकिन इसी बीच उनके एक घनिष्ठ सहयोगी परमिंदर सिंह की गुरुवार को दिल्ली विश्वविद्यालय परिसर में हत्या कर दी गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications