अफगानिस्तान में 3 आतंकवादी ढेर, 2 पुलिसकर्मी लापता
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार उत्तरी अफगानिस्तान के पस्तुन कोट जिले में शनिवार रात सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच झड़प हुई। प्रांतीय पुलिस प्रवक्ता मोहम्मद अफजल ने इस संबंध में जानकारी दी।
अफजल ने कहा कि जहां सुरक्षा बलों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया वहीं अफगान नेशनल पुलिस के दो जवान लापता बताए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दोनों पुलिसकर्मियों की मौत की अभी पुष्टि नहीं हुई है।
इससे पूर्व शुक्रवार और शनिवार रात को पूर्वी नुरिस्तान प्रांत स्थित बर्ग-ए-मटल के पहाड़ी इलाकों में अफगान सैनिकों ने कम से कम 16 आतंकवादियों को मार गिराया और 10 राइफलें भी बरामद किए।
उल्लेखनीय है कि नुरिस्तान प्रांत के बर्ग-ए-मटल इलाके में तालिबान आतंकवादियों का वर्चस्व है। गत एक महीने से सुरक्षाबलों ने यहां आतंकवादियों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications