माया सरकार के कुशासन पर ध्यान केंद्रित करेगी कांग्रेस : दिग्विजय
सिंह ने रविवार को यहां संवाददाताओं से चर्चा में कहा, "हम लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बाधित करने के विरूद्ध हैं, जिसके तहत मायावती को पांच वर्षो तक राज्य का शासन चलाने का जनादेश मिला है।"
उन्होंने कहा, "हमारा उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव में मायावती को सत्ता से बाहर करने का है। हम जनता के बीच मायावती सरकार की कारगुजारियां बताएंगे और साथ ही उन्हें यह भी बताएंगे कि मायावती किस तरह केंद्र सरकार द्वारा कल्याणकारी योजनाओं के लिए दी जा रही राशि का दुरुपयोग कर रही हैं।"
सिंह ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता राज्यभर में घूमेंगे और लोगों को बताएंगे कि मायावती सरकार किस तरह बदले की भावना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ व्यवहार कर रही है।
कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई की अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी का घर जलाए जाने के मामले में उन्होंने कहा, "हमें अपराध अन्वेषण विभाग (सीआईडी) पर कतई भरोसा नहीं है। इसलिए इस मामले में हमने न्यायिक हस्तक्षेप की मांग की है। हम इस मामले में उच्च न्यायालय के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications