फिलीपींस में जहाज से 12 बम बरामद
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार मनीला से 120 किलोमीटर की दूरी पर स्थित तटीय शहर ल्यूकिना में शनिवार को यात्री जहाज एमवी ब्लू स्टार प्रिसेंस से 12 बम बरामद किए गए।
तटीय गार्ड के स्टेशन कमांडर ग्रेगोरियो एडेल जूनियर ने कहा कि 12 बमों के साथ बोतल, इलेक्ट्रिकल रिंग और कई सामग्री जुड़ी हुई थी। उन्होंने कहा कि जासूसी कुत्तों ने बम की खोज की, जिसे बाद में बम निरोधक दस्ते ने निष्क्रिय कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications