मप्र में जूनियर डाक्टरों की हड़ताल जारी
प्रदेश में जहां जूनियर डाक्टर स्टाइपंड (मानदेय) बढ़ाने सहित अन्य मांगों के पूरा होने पर ही काम पर लौटने की शर्त पर अड़े हैं तो वहीं सरकार भी हड़ताल खत्म होने से पहले कोई निर्णय लेने को तैयार नहीं है।
चिकित्सकों की हड़ताल के कारण प्रदेश के पांच चिकित्सा महाविद्यालयों भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर और रीवा में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह चरमरा चुकी हैं। जूनियर डाक्टरों के संघ के प्रदेश अध्यक्ष कृष्णकांत प्रजापति का कहना है कि उन्होंने बातचीत के सारे विकल्प खुले रखे हैं लेकिन सरकार का रुख सकारात्मक नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications