अभी भी मंदी से बदहाल हैं छोटे उद्योग
औद्योगिक संगठन 'फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री' (फिक्की) द्वारा किए गए सर्वेक्षण में कहा गया है, "एसएमई से जुड़े 94 प्रतिशत उद्यमियों ने कहा कि आर्थिक मंदी की वजह से उनका कारोबार प्रभावित हुआ है।"
फिक्की ने कहा कि सर्वेक्षण में देश की 20 जगहों की विभिन्न उत्पाद बनाने वाली एसएमई को शामिल किया गया था।
संगठन की रिपोर्ट में कहा गया है कि 73 प्रतिशत कंपनियों को सरकार द्वारा एसएमई क्षेत्र की मदद के लिए घोषित प्रोत्साहन कदमों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
रिपोर्ट के अनुसार, "यह सूचनाओं के सतही स्तर तक न पहुंचने से जुड़ी एक बड़ी समस्या का भी संकेत है। जो लोग सरकार के कदमों के बारे में जानते हैं उनका कहना है कि सरकार के कदम उनके कारोबार की लय को वापस पटरी पर लाने में असमर्थ हैं।"
गौरतलब है कि सरकार ने इस बार के आम बजट में एसएमई क्षेत्र की समस्या को ध्यान में रखकर ही इसके लिए 4,000 करोड़ रुपये की व्यवस्था की थी ताकि इस क्षेत्र में ऋण उपलब्धता को और सुलभ बनाया जा सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications