विपक्षी सांसद तिपाईमुख बांध स्थल के निरीक्षण दल में शामिल नहीं
बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने सरकार को बता दिया है कि उसके दो सांसद प्रतिनिधिमंडल में शामिल नहीं होंगे, वहीं उसके सहयोगी जमात-ए-इस्लामी के एक मात्र सदस्य ने शनिवार को कहा कि वह दुर्घटना में घायल हो गए हैं और दौरे में शामिल होने की उनकी संभावना नहीं है।
समाचार पत्र 'न्यू एज' ने रविवार को कहा कि जमात-ए-इस्लामी के सांसद ने सरकार के आमंत्रण के उत्तर में अपना यात्रा दस्तावेज नहीं भेजा।
संसद में विपक्ष के मुख्य सचेतक जैनुल आब्दीन फारुक ने समाचार पत्र को बताया, "पार्टी के निर्णय के अनुसार हम संसदीय प्रतिनिधिमंडल में भारत नहीं जा रहे हैं।"
भारत के दो महीने पहले दिए गए प्रस्ताव के अनुसार बांग्लादेश का एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल बुधवार को भारत के दौरे पर आ रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications