किसी भी कीमत पर हिन्दुत्व के एजेंडे को नहीं छोड़ेंगे : राजनाथ
लखनऊ, 26 जुलाई (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा है कि पार्टी किसी भी कीमत पर हिन्दुत्व के एजेंडे को नहीं छोड़ने वाली है।
पार्टी की राज्य इकाई की कार्यसमिति की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा, "हम हिन्दुत्व के एजेंडे पर आगे बढ़ने को दृढ़ हैं। हम इस किसी भी कीमत पर इसे नहीं छोड़ेंगे।"
उन्होंने कहा, "हमें हिन्दुत्व से प्रेरणा मिलती है और हम इसके प्रति समर्पित हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications