दाल के पतीले में गिरी बच्ची, जांच के आदेश
प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनबाड़ा थाने के मोहगांव की प्राथमिक पाठशाला में शुक्रवार को मध्याह्न् भोजन का वितरण हो रहा था, तभी पहली कक्षा की पांच वर्षीय छात्रा आरती दाल से भरे पतीले में जा गिरी। बुरी तरह झुलसी आरती को सिवनी के जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उसकी हालत में सुधार न होने पर नागपुर के लिए रेफर कर दिया गया।
सिवनी के जिला अधिकारी मनोहर दुबे ने रविवार को आईएएनएस को बताया है कि उन्होंने इस घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।
अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) राजेश जैन को जांच अधिकारी बनाया गया है। जैन ने बताया कि आरती भोजन वितरण के समय बच्चों में हुई धक्का-मुक्की के चलते पतीले में गिरी है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है ।
इन्डो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications