सरकार से चीनी उपकरणों का आयात सीमित करने का आग्रह
वित्त मंत्रालय को सौंपे गए एक पत्र में एसोचैम ने कहा कि चीन के सस्ते बिजली उपकरणों के कारण देश के बिजली उपकरण निर्माताओं को 2.5 लाख करोड़ रुपये के व्यापार से हाथ धोना पड़ा है।
एसोचैम ने कहा कि चीन सभी घरेलू करों में छूट देकर अपने निर्यातकों को लाभ दे रहा है।
चीनी सरकार बिजली उपकरण विनिर्माताओं को प्रोत्साहन के साथ ही निर्यात के लिए 14 प्रतिशत की छूट भी देती है। ऐसे में बिजली उपकरण जब भारत में आते हैं तो उन्हें सीमा शुल्क या प्रतिकारी शुल्क (सीवीडी) या विशेष सीवीडी से कोई परेशानी नहीं होती।
एसोचैम के अनुसार इसका उपाय टैरिफ और गैर टैरिफ बाधाओं के माध्यम से चीनी आयातों को नियंत्रित करना है।
एसोचैम के अनुसार वर्ष 2008 में चीन से देश में 8.3 अरब डॉलर मूल्य के बिजली उपकरणों का आयात हुआ है, जबकि देश से चीन को बिजली उपकरणों का निर्यात नगण्य है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications