पाकिस्तान के पेशावर में देखा गया सूफी मुहम्मद
रविवार को मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि तहरीक-ए-निफाज-ए-शरीया-ए मुहम्मदी (टीएनएसएम) का प्रमुख सूफी मुहम्मद 26 अप्रैल को आरंभ सैन्य अभियान के बाद पहली बार शनिवार को देखा गया।
एक टीवी चैनल ने उसे पेशावर में टीएनएसएम की बैठक में हिस्सा लेते समय कैमरे में कैद किया है।
टीएनएसएम के एक समर्थक ने समाचार पत्र 'डेली टाइम्स' को बताया कि सूफी ने अपनी पहचान छुपाने के लिए दाढ़ी छंटवा कर उसे लाल रंग में रंग लिया था।
समाचार पत्र डॉन के अनुसार टीएनएसएम की भविष्य की कार्ययोजना को निर्धारित करने के लिए शीघ्र ही केंद्रीय कार्यकारिणी समिति (सूरा) की बैठक आयोजित की जाएगी।
सूफी मुहम्मद पेशावर के सेठी कस्बे इलाके में एक किराए के मकान में रहता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications