कोलंबिया में अमेरिकी सेना की मौजूदगी से खतरा: चावेज
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक चावेज ने वेनेजुएला की संसद में कहा कि अमेरिका कोलंबिया में अपना सैन्य ठिकाना बनाकर क्षेत्र के दूसरे देशों को धमकाने का काम करेगा।
इससे पहले चावेज ने कहा था कि अमेरिका और कोलंबिया के बीच होने वाले इस प्रस्तावित समझौते की वजह से वेनेजुएला को कोलंबिया के साथ अपने संबंधों की समीक्षा करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
उधर, पिछले सप्ताह कोलंबिया के राष्ट्रपति अल्वारो उरिबे ने इस प्रस्तावित समझौते का बचाव करते हुए कहा था कि उनका देश अमेरिका को तीन सैन्य ठिकाने बनाने की मंजूरी देगा ताकि मादक पदार्थो की तस्करी और आतंकवाद का मुकाबला किया जा सके।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications