भारत-पाक में व्यापक बातचीत नहीं

भारत की ओर से यह भी संकेत किया गया है कि यदि पाकिस्तान द्विपक्षीय बातचीत में अपने घरेलू मसले को लाना चाहता है तो भारत उसके साथ बलूचिस्तान के मसले पर भी बातचीत को तैयार है।
आतंकवाद महत्वपूर्ण मुद्दा
सरकार के एक करीबी सूत्र ने कहा, "भारत ने विदेश मंत्रियों के स्तर पर एक सीमित वार्ता प्रक्रिया शुरू की है। लेकिन इस बातचीत का भविष्य पाकिस्तान द्वारा आतंकियों के खिलाफ की जाने वाली कार्रवाई पर निर्भर होगा। यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है।"
सूत्र ने कहा कि पाकिस्तान के साथ समग्र बातचीत बहाल किए जाने के मुद्दे पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। दोनों देशों के विदेश मंत्री सितंबर में न्यूयार्क में होने वाली संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) की बैठक के मौके पर मुलाकात नहीं करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications