Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कलाम मामला: 4 के खिलाफ एफआईआर

Dr APJ Abdul Kalam
नई दिल्‍ली। इंदिरा गांधी अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे पर पूर्व राष्‍ट्रपति डा. एपीजे अब्‍दुल कलाम के जूते उतरवाए जाने के मामले पर अमेरिकी एयरलाइंस के चार अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। यूएस ट्रांसपोर्टेशन सिक्‍योरिटी एडमिनिस्‍ट्रेशन का यह कहना कि डा. कलाम की चेकिंग कोई गलती नहीं बल्कि जरूरत के मुताबिक की गई, से मामले में नया मोड आ गया है।

शुक्रवार को चार अधिकारियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर में एयरलाइंस के इंडिया हैड लॉरेंट रिकूरा, सिक्‍योरिटी इंचार्ज जयदीप, स्‍टेशन मैनेजर एलन फील्‍ड और सिक्‍योरिटी मैनेजर सिंथिया के नाम शामिल हैं। असल में अमेरिकी प्रशासन के बयान को पहले ही भारतीय संसद ने खारिज कर दिया था।

भाजपा ने सवाल उठाए

उधर भारतीय जनता पार्टी के सांसद राजीव प्रताप ने कहा है कि केंद्र सरकार के इस प्रकार के रवैये से साबित होता है कि संप्रग सरकार अमेरिकी नीतियों के आगे झुक गई है। इसके अलावा नेशनल कांग्रेस पार्टी के सुप्रिया सुले ने प्रोटोकॉल के नियमों को सख्‍ती से लागू करन की मांग की।

गौरतलब है कि 21 अप्रैल को डा. एपीजे अब्‍दुल कलाम की तलाशी लेकर दिल्‍ली एयरपोर्ट पर उनका अपमान किया गया था। हाल ही में जब मामले का खुलासा हुआ तो 22 जुलाई को एयरलाइंस ने इस बात के लिए माफी मांगी। लेकिन 24 जुलाई को अमेरिकी सुरक्षा प्रशासन ने इसे गलती मानने से इंकार कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+