'कश्मीर में गड़बड़ी फैला रहा है आईएसआई'

'कश्मीर में गड़बड़ी फैला रहा है आईएसआई'

अमरीकी सैन्य कमांडर माइक मुलेन ने पाकिस्तानी ख़ुफ़िया एजेंसी पर कश्मीर और अफ़ग़ानिस्तान में गड़बड़ी फैलाने का आरोप लगाया है.

अमरीकी सेना के शीर्ष कमांडर जनरल माइक मुलेन ने कहा है कि पाकिस्तानी ख़ुफ़िया एजेंसी आईएसआई कश्मीर और अफ़ग़ानिस्तान में अराजक गतिविधियों को बढ़ावा दे रहा है.

उन्होंने ये भी कहा कि अल क़ायदा का शीर्ष नेता ओसामा बिन लादेन पाकिस्तान के कबायली इलाक़े में ही छिपा हुआ है लेकिन अमरीका किसी संप्रभु देश में अपनी सेना भेजने के पक्ष में नहीं है.

उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर अमरीका पाकिस्तानी नेतृत्व के साथ बातचीत कर रहा है .

अमरीकी सेना के चीफ़ ऑफ़ स्टाफ़ जनरल माइक मुलेन ने कहा कि आईएसआई कश्मीर और अफ़ग़ानिस्तान से सटे कबायली इलाक़ों में चरमपंथी गुटों को मदद देता रहा है.

उनका कहना था, "मेरा मानना है कि आईएसआई को पड़ोसी देशों में गड़बड़ी फैलाने की अपनी रणनीतिक प्राथमिकता में बदलाव करना चाहिए."

'चरमपंथियों को मदद'

जनरल मुलेन कहते हैं, "उन्होंने स्पष्ट तौर पर पूर्व और पश्चिम में चरमपंथी संगठनों को मदद देने की नीति अपनाई. मेरा मतलब कश्मीर और फाटा से है. और मैं मानता हूँ कि इस सोच की बुनियाद में ही बदलाव की ज़रूरत है."

अमरीकी सैन्य कमांडर ने आईएसआई के तालेबान के साथ रिश्तों को बेहद पेचीदा बताते हुए कहा कि वह पहले भी स्पष्ट तौर पर इसका ज़िक्र कर चुके हैं.

हालांकि उन्होंने आईएसआई की सराहना भी की और कहा कि उनकी ओर से कुछ अहम ख़ुफ़िया जानकारी मिली है. उन्होंने कहा कि अमरीका पाकिस्तानी नेताओं के साथ आईएसआई की सोच में बदलाव के लिए बातचीत कर रहा है.

वाशिंगटन स्थित बीबीसी संवाददाता जावेद सुमरू का कहना है कि माइक मुलेन के बयान में कोई नयापन नहीं है.

वो कहते हैं,"इसमें कोई नई बात नहीं है. अमरीकी अधिकारी कई बार कह चुके हैं कि आईएसआई की भूमिका पड़ोसी देशों में विवादास्पद रही है."

उनका कहना है," मुलेन के बयान पर पाकिस्तान की प्रतिक्रिया ये होगी की अल क़ायदा का लीडरशिप वहां नहीं है और आईएसआई और सीआईए ख़ुद अफ़ग़ानिस्तान में जेहादियों की मदद करते रहे हैं."

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+