भारत ने बनाई पहली परमाणु पनडुब्बी

Nuclear Submarine
नई दिल्ली। देश के परमाणु वैज्ञानिकों ने विशालकाय परमाणु रिएक्टर को मिनी बस के आकार में तब्दील कर उससे परमाणु ईंधन चालित पनडुब्बी का सफ़लतापूर्वक विकास कर लिया है।

स्वेदशी तकनीक से निर्मित देश की इस पहली परमाणु पनडुब्बी 'आईएनएस अरिहंत" को जलावतरण प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह रविवार दोपहर को विशाखापट्टनम में करेंगे। इस समारोह में प्रधानमंत्री के अलावा रक्षा मंत्री एके एंटनी और नौसेना प्रमुख एडमिरल सुरीश मेहता भी मौजूद होंगे

पनडुब्बी इस समय एक सूखी गोदी में है, जिसका 26 जुलाई को एक औपचारिक समारोह में जलावतरण किया जाएगा। इस दिन को भारतीय सेना जम्मू और कश्मीर के कारगिल में पाकिस्तानी घुसपैठियों के खिलाफ जीत की खुशी में 'विजय दिवस" के रूप में मनाती है। अब इस दिवस को देश के नाम एक और उपलब्धि जुड़ जाएगी।

इस पनडुब्बी को 'आईएनएस अरिहंत" के नाम से व्यापक समुद्री परीक्षण के बाद नौसेना में शामिल किया जाएगा। विदेशी डिजायनरों के लाइसेंस के आधार पर देश में बनने वाली तीन परमाणु पनडुब्बियों में से यह पहली है। आईएनएस अरिहंत भारतीय रक्षा वैग्यानिकों की आजाद भारत की सबसे बडी उपलब्धियों में शुमार होगी।

परमाणु ईंधन से चलने वाली यह पनडुब्बी असीमित समय तक जल के भीतर रह सकेगी। परम्परागत पनडुब्बियों को अपनी बैटरियां चार्ज करने के लिए हवा लेने की खातिर सतह पर आना पडता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+