कांटीनेंटल एयरलाइंस ने फिर माफी मांगी

Apj Abdul Kalam
नई दिल्ली। पिछले दिनों दिल्ली हवाई अड्डे पर पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे.अब्दुल कलाम के साथ हुई बदसलूकी के मामले में अमेरिकी विमान कंपनी कांटीनेटल एयरलाइंस ने एक बार फिर से मांफी मांगी है। केंद्र सरकार ने इस मामले में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों को शुक्रवार को तलब किया था।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि कांटीनेंटल एयरलाइंस के अधिकारियों ने नागरिक उड्डयन सचिव एम.माधवन नांबियार से मुलाकात की और इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कलाम की तलाशी की घटना के लिए माफी मांगी।

प्रवक्ता ने कहा, "कांटीनेंटल एयरलाइंस ने एक बार फिर इस हरकत के लिए मांफी मांगी है।" इसके पहले सरकार ने कांटीनेंटल एयरलाइंस के खिलाफ जानबूझकर नियमों का उल्लंघन करने के लिए विमान अधिनियम की धारा 11ए के तहत एक कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+