प्रतिभाओं को रोकना भूलः बिल गेट्स

गेट्स ने कहा कि "आउटसोर्सिग उद्योग के लिए दुनियाभर में भारत को पहचाना जाता है"। गेट्स ने भारतीयों को विशिष्ट पहचान पत्र उपलब्ध कराने की परियोजना का उद्घाटन भी किया। साथ ही उन्होंने इस परियोजना में सहयोग करने की भी इच्छा जताई।
गेट्स अपने फाउंडेशन की तरफ से शांति, निशस्त्रीकरण और विकास के क्षेत्र में काम करने के लिए इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार ग्रहण करने दिल्ली आए हुए हैं। इस मौके पर उन्होंने देश के कई बड़े उद्योगपतियों से मुलाकात कर अमेरिका के आव्रजन नीति पर चर्चा की।
नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विस कंपनीज (नास्कॉम) की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा, "अमेरिकी कांग्रेस आव्रजन के मुद्दे पर अड़ी हुई है। लेकिन कुशल और सक्षम लोगों के लिए क्यों नहीं एक अपवाद बनाया जा सकता है।"
अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की टिप्पणी पर पूछे गए एक सवाल पर गेट्स ने कहा कि अमेरिका का रोजगार बाजार कहीं और स्थानांतरित नहीं हुआ है। ओबामा ने कहा था कि वह बुफैलो की बजाय बंगलुरू से नौकरियों को आउटसोर्स करना पसंद नहीं करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications