पटनाः आरोपियों पर लगेगा सीसीए

Bihar Map
पटना। पटना में सरेआम एक महिला को निर्वस्त्र करने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। शुक्रवार को इस मामले को लेकर विधानसभा में विपक्षी सदस्यों ने जमकर हंगामा मचाया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी मामले की सुनवाई त्वरित न्यायालय में करवाने का आश्वासन दिया है। वहीं राज्य महिला आयोग ने भी पीड़िता से मिलकर उसे न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है।

पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी पर अपराध नियंत्रण कानून (सीसीए) लगाने का निर्णय लिया है। राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार रात राज्य के पुलिस महानिदेशक की अध्यक्षता में विभाग के आला अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें इस मामले के आरोपी राकेश सिंह पर सीसीए लगाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि इसके लिए विभाग की तैयारी प्रारंभ कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि होटल में ठहरे उन दो लोगों की भी पहचान कर ली गई है, जिसे इस मामले में शामिल होने की बात कही गई है। उस होटल को भी सील कर दिया गया है जिसमें पीड़िता को लाया गया था। इधर, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष लेसी सिंह ने भी पीड़िता से मिलकर दोषियों पर कार्रवाई करवाने का आश्वासन दिया है। सिंह ने शनिवार को बताया कि इस मामले पर उन्होंने पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट भी मांगी है।

इधर, पुलिस के अनुसार पीड़िता कोलकता की रहने वाली है, जहां उसके पति कारपेंटर हैं। उसके दो बच्चे हैं। जब वह मायके जसीडीह आ रही थी तभी उसकी पहचान राकेश से हुई और उसे नौकरी का झांसा देकर वह पटना ले आया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+